रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से रांची विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुनील गुप्ता ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। गुप्ता ने इस क्रम में रांची विधानसभा क्षेत्र के अपर बाजार, भुतहा तालाब, नउआ टोली, सुखदेव नगर के चूना भट्ठा, पहाड़ी टोला सहित कई मुहहलो में जनसम्पर्क चलाया। सुनील गुप्ता ने कहा कि राजधानी की जनता इसबार परिवर्तन चाहती है। पिछले 25 वर्षों से राजधानी रांची में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ है। यहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि मंत्री रहते हुए भी यहां के ड्रेनेज-सीवरेज के लिए कोई काम नहीं किया।
This post has already been read 7060 times!