काठमांडू। नेपाल में शनिवार को 52 रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। जिनपर 337 उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें 253 पुरुष हैं और 84 महिलाएं हैं। चुनाव आयोग के अनुसार नेपाल के 37 जिलों के 247 पोलिंग स्टेशनों और 527 पोलिंग सेंटरों पर लोग मतदान कर रहे हैं। इन पर 454,114 लोगों को मतदान करना है। 5,364 सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है। अभी तक कही से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। पुलिस मतदान स्थलों पर पूरी तरह से अलर्ट है।
This post has already been read 6651 times!