पूर्व आईपीएस अरुण उरांव बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

रांची । भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अरुण उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
इस संबंध में शनिवार को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने अपने पत्र में कहा है कि आशा और विश्वास है कि आप मोर्चे के कार्यों को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करते हुए अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी उरांव को भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मोर्चा प्रभारी सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रिया सिंह और प्रणव वर्मा आदि ने बधाई दी है। 

अरुण उरांव को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बधाई देते हुये कहा कि उरांव की योग्यता और अनुभव से मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी। 

This post has already been read 7167 times!

Sharing this

Related posts