जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, रांची से संजय सहाय को बनाया उम्मीदवार

रांची । झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने विधानसभा चुनाव को लेकर गुरूवार को तृतीय और चतुर्थ चरण के उम्मीदवारों की घोषणा की है। जदयू ने कुल 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जदयू ने रांची विधानसभा क्षेत्र से महानगर जदयू के अध्यक्ष संजय सहाय को उम्मीदवार बनाया है।

जदयू की प्रदेश प्रवक्ता निशा भगत ने गुरूवार की शाम को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने बड़कागांव से विनोद कुमार राणा, रामगढ़ से सुदित कुमार सिंह, मांडू से दुश्यंत कुमार पटेल, हजारीबाग से उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, गोमिया से उमेश महतो, रांची से संजय सहाय, हटिया से मो एनुल हक, कांके से अशोक कुमार नाग, बगोदर से पुरन महतो और डुमरी से पूर्व मंत्री लालचंद महतो को उम्मीदवार बनाया है।

This post has already been read 7435 times!

Sharing this

Related posts