रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की भी भाजपा से गठबंधन होते नजर नहीं आ रहा है। लोजपा भी झारखंड विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वींरेद्र प्रधान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बुधवार की शाम इसकी घोषणा पार्टी ने की।
लोजपा के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने दूसरी सूची जारी करते हुए कहा कि वीरेंद्र प्रधान जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से मजबूत सशक्त दावेदार हैं। उनकी उम्मीदवारी को पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकती। इसलिए उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दूसरी सूची में प्रधान के अलावा बड़कागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेन्द्रनाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मो. नईम अंसारी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि लोजपा ने एक दिन पहले 12 नवंबर को चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। जिसमें छतरपुर से शशिकांत कुमार, पांकी से रामदेव प्रसाद यादव, भवनाथपुर से रेखा देवी और हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह शामिल हैं।
This post has already been read 7178 times!