रांची। लातेहार पुलिस ने चार किलो 350 ग्राम अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ रणवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अफीम माफिया अफीम को लेकर रांची में बेचने के लिए आ रहे है। सूचना के बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गयी। टीम ने बालूमाथ रेलवे क्रॉसिंग के आगे जोगियाडीह गांव के पास से स्वीफ्ट कार पांच लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में गिरफ्तार तस्करों में पाण्डा मुंडा, रौशन भगत, सोबरन मुंडा, मनीषा सांगा और सुरज महतो शामिल हैंं। छापमारी टीम में सीओ रवि कुमार, पुलिस निरीक्षक राजेश मंडल, सुभाष कुमार पासवान, उमेश प्रसाद, मो जाफर अंसारी व उमा शंकर शुक्ल सहित सशस्त्र बल शामिल थे।
This post has already been read 9688 times!