रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की छात्र इकाई ने पार्टी से विधानसभा चुनाव में तीन सीटों की मांग की है। इसे लेकर झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
छात्र मोर्चा के प्रवक्ता नीतीश पटेल ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि उनकी मांग पर पार्टी विचार करेगी। प्रतिनिधिमंडल में छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष आशुतोष वर्मा, आनिकेत, महेश मुण्डा, मुकेश महतो शामिल थे।
This post has already been read 7528 times!