हमें इंसानियत के लिए शांति की दुश्मन शैतानी ताकतों से सतर्क रहना होगा: नकवी

नई दिल्ली। अयोध्या राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बादे भी देश में अमन-शांति और आपसी भाईचारा बरकरार रहे इसके लिए लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा ने रविवार को अम्बेडकर स्टेडियम से रामलीला मैदान तक गांधी संकल्प यात्रा निकाली।  

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने गांधी संकल्प यात्रा मन में बापू के दौरान देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें इंसानियत के लिए शांति की दुश्मन शैतानी ताकतों से सतर्क रहना होगा। हमें सामाजिक सौहार्द, एकता और भाईचारे के ताने-बाने को किसी भी हाल में कमजोर नहीं होने देना है।  

नकवी ने कहा कि गांधी संकल्प यात्रा देश में अमन, भाईचारे, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। मोदी सरकार ने हर जरूरतमंद की आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली सुनिश्चित की है। नकवी ने कहा कि मोदी सरकार विकास के एजेंडे पर किसी नकारात्मक एजेंडे को हावी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अनेक भाषाओं, धर्मों, सम्प्रदायों के बावजूद भारत दुनिया भर के लिए अनेकता में एकता की मिसाल है। सहिष्णुता भारत का संस्कार है, भारत के डीएनए में है। हमें अपनी एकता की इस ताकत को मजबूत बनाये रखने के लिए एकजुट हो कर काम करना होगा।

गांधी संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य एवं मोर्चा प्रभारी आतिफ रशीद, भाजपा दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारून, उपाध्यक्ष खालिद कुरैशी, महामंत्री बिलाल जैदी, भाजपा नेता अमीर अहमद, फिरोज मलिक, इमरान मलिक,  मुस्तफा कुरैशी, मोहम्मद नजीर,  सलीम मंसूरी, अल्ताफ आलम,  शकील सिद्दीकी, मजाहिर हुसैन एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

This post has already been read 6567 times!

Sharing this

Related posts