छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, महापर्व छठ संपन्न

रांची । महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने परिवार के साथ जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा सूर्य मंदिर छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इस दौरान उनके पुत्र ललित दास सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

महापर्व छठ को लेकर रविवार सुबह शहर के विभिन्न छठ तालाबों में श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालु रविवार सुबह तीन बजे से ही छठ तालाब पहुंचने लगे थे। चहुंओर सिर्फ छठ के गीत ही बज रहे थे। रविवार सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों का सूर्योपासना का पर्व छठ संपन्न हो गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने अपने घरों में जाकर पारण किया।

विभिन्न पूजा कमेटियों की ओर से छठ तालाबों की काफी साज-सज्जा की गयी थी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न तालाबों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। प्रत्येक छठ तालाबों में 25 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी। छठ महापर्व के दौरान कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं घटे, इसके लिए प्रशासन चुस्त-दुरुस्त था।

This post has already been read 6569 times!

Sharing this

Related posts