नायडू से मिल खट्टर ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उद्घाटन को आमंत्रित किया

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू से उनके निवास पर मुलाकात की। श्री नायडू के ट्वीटर पर श्री खट्टर से मुलाकात की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने श्री नायडू को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2019 का उद्घाटन करने के लिए उपराष्ट्रपति को आमंत्रित किया।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होगा। महोत्सव के तहत मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में तीन से आठ दिसंबर तक आयोजित होंगे। श्री खट्टर 27 अक्टूबर को हरियाणा के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। हरियाणा विधानसभा के 24 अक्टूबर को आये नतीजों में इस बार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने जनजनायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन का सरकार बनाई है। श्री खट्टर के अलावा अभी जेजेपी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। 

This post has already been read 6206 times!

Sharing this

Related posts