रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से 30 अक्टूबर को विधानसभा मैदान में आयोजित जन आक्रोश रैली की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम लगातार इसे लेकर पार्टी के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने सोमवार को बताया कि रैली की सफलता को लेकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जनसम्पर्क के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोंगो को शामिल कराने का प्रयास कर रहे हैं। चार प्रमण्डलों में आयोजित जन आक्रोश रैली की सफलता के बाद रैली को लेकर कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित हैं। रांची में विधानसभावार कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी है। रांची महानगर और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सह कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मुख्यालय प्रभारी केशव महतो कमलेश पूरी रैली को मॉनिटर कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय तथा ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक आयोजित कर रहे हैं।
दूबे ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार, बंगाल से विधायक मैनुल हक शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रूपेश बघेल को भी आमंत्रित किया गया है।
This post has already been read 7131 times!