रांची। रांची सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार के पीछे एक युवक ने शनिवार को गमछे के सहारे एस्बेटस की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की शिनाख्त सुभाष कुमार महतो (23) के रूप में की गयी है। वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के कौआकोल का रहने वाला था। वह कोकर में अजय जयसवाल के किराये के मकान में आठ साल से रहकर बिजली मिस्त्री का काम करता था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुभाष ने पारिवरिक विवाद में आत्महत्या की है। उसके परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। इससे वह दो दिनों से तनाव में था। थानेदार वेंकटेश कुमार ने बताया कि परिवारिक विवाद में युवक ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
This post has already been read 7792 times!