रांची। मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में पड़े 48 लावारिस शवों का रविवार को बूटी मोड़ स्थित जुमार पुल के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूरे विधि-विधान से संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी।
इसके पूर्व संस्था के अध्यक्ष रविवार सुबह रिम्स पहुंचे और रिम्स में पड़े सभी लावारिस शवों को जुमार पुल ले जाया गया। रांची नगर निगम की ओर से लकड़ी उपलब्ध करायी गयी। जिसके बाद जुमार नदी के तट पर सामूहिक चिता सजाकर प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि दी।
प्रवीण लोहिया ने बताया कि संस्था की ओर से काफी समय से रिम्स में पड़े लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रिम्स में पड़े 48 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि अभीतक संस्था की ओर से लगभग 873 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य संजय सिंह, दिनेश गाबा, हरीश नागपाल, आशीष भाटिया, परमजीत सिंह टिंकू, रवि अग्रवाल, अमरजीत गिरधर, राजा गोयनका, रवि शंकर राय, सत्येन्द्र रजक आदि मौजू्द थे।
This post has already been read 7078 times!