पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। यह वारदात राजधानी कोलकाता से सटे नदिया जिले में हुई है। भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। भाजपा ने कहा है कि मारे गए सक्रिय कार्यकर्ता सुप्रियो बनर्जी  शांतिपुर में रहते थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर काम किया था। इसकी वजह से उनके क्षेत्र में भाजपा को बहुमत मिला था। गुरुवार देरशाम उनका शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं। सुप्रियो की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। वह दो दिन से लापता थे। आरोप लगाया है कि सुप्रियो बनर्जी की हत्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ है। इस आरोप पर तृणमूल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भाजपा ने कहा है कि परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। उल्लेखनीय है कि नादिया  जिले में अष्टमी के दिन भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने कहा है कि चार दिन में राज्य में आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। पश्चिम बंगाल में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गई है।

This post has already been read 8342 times!

Sharing this

Related posts