रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हरमू मैदान में 13 अक्टूबर को आयोजित राज्यस्तरीय ब्रम्हर्षि भूमिहार ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगी।
स्वामी सहजानंद सरस्वती ब्रम्हर्षि विकास परिषद के केन्द्रीय झारखंड के प्रदेश केन्द्रीय कार्यसमिति के संयोजक अनिल कुमार ने गुरुवार को बताया कि सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व सांसद अरुण कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र राय और लोकजन शक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रधान विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कुमार ने बताया कि समय परिवर्तन के नये दौर में ब्रम्हर्षि परिवार की एकता एवं एकात्मकता एक सामाजिक जरूरत है। उन्होंने कहा कि सम्म्लेन में बदलती परिस्थित में पारिवारिक एवं समाजिक भूमिक के विभिन्न आयामों पर विचार एवं चिंतन आवश्यक है।
This post has already been read 6459 times!