झावियुमो के पूर्व अध्यक्ष 13 को होंगे भाजपा में शामिल

रांची । झारखंड विकास युवा मोर्चा (झावियुमो) के पूर्व अध्यक्ष उत्तम यादव, व वार्ड नम्बर 30 की पार्षद रीमा देवी सहित अन्य लोग 13 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। 

इस संबंध में उत्तम यादव ने बुधवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। यादव ने मुख्यमंत्री से भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की। यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर 13 अक्टूबर का तिथि तय कर दी है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा वार्ड पार्षद रीमा देवी, सुखदेव नगर मंडल के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, महासचिव विभा कुमारी, प्रवक्ता कन्हैया महतो और राजेश करण, कांग्रेस के धर्मराज यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के श्याम पांडेय, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पवन मुरारका 13 अक्टूबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

This post has already been read 6696 times!

Sharing this

Related posts