नक्शे पर सोने की तरह चमकेगा मिजोरम : डॉ जितेंद्र सिंह

आईजोल । केंद्रीय डोनर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि मिजोरम प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के नक्शे पर सोने की तरह चमकेगा। मिजोरम समेत पूरे पूर्वोत्तर के विकास के लिए जिस तरह से बीते वर्षों में कार्य किया गया है, उसका परिणाम आने वाले दिनों में बड़े रूप में सामने आएगा। यह बातें केंद्रीय मंत्री डॉ सिंह ने शनिवार को आईजोल में आयोजित पहले नॉर्थ ईस्ट हैंडलूम एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2019 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

अपने संबोधन में डॉ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को लेकर की योजनाओं पर कार्य कर रही है, खासकर मिजोरम में जिस तरह की योजनाएं चालू की गई हैं उसे जल्द ही मिजोरम की राजधानी आईजोल भी रेल मार्ग से देश की राजधानी से सीधे जुड़ जाएगी। यहां बड़ी लाइन सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मिजोरम में शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह से मिजोरम की सीमा से लगने वाले पड़ोसी देश म्यांमार के साथ सीमा समझौता के बाद वाणिज्य में बढ़ोतरी हुई है। वहीं उन्होंने कई जल परिवहन सड़क, बिजली एवं अन्य ढांचागत मूलभूत आधारभूत ढांचा के विकास की भी चर्चा की।

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मिजोरम के विकास के प्रति सदैव गंभीर रहते हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मिजोरम कभी नहीं आते थे क्योंकि जहां सबसे अधिक आवागमन की समस्या रहती है और यहां आबादी भी काफी कम है। वोट बैंक की दृष्टि से इसे अधिक महत्व नहीं दिया जाता था। हालांकि भाजपा सरकार पूर्व की अन्य सरकारों के पदचिन्हों पर नहीं चली। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह से लेकर तमाम मंत्री यहां का दौरा करते हैं।

मिजोरम को देश के अन्य राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा करने के लिए कार्य कर रहे हैं। डोनर मंत्री ने कहा कि गत वर्षों में किए गए कार्यों के परिणाम भी अब सामने आने लगे हैं। स्थितियां बदलने लगी हैं। उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में हिंदी शिक्षकों की बहाली की मांग रहती है ताकि स्थानीय लोगों को हिंदी की शिक्षा सही तरीके से दी जाए और वे देशभर में जाकर कामकाज कर सकें। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने हिंदी शिक्षकों की बहाली करने का एक कार्यक्रम शुरू किया है। अपने संबोधन में डॉ सिंह ने कई शुरू की गई योजनाओं की चर्चा की।

This post has already been read 6580 times!

Sharing this

Related posts