रांची। गांधी जयंती पर दो अक्टूबर को शहर के सभी वधशाला, मांस-मछली और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया गया है। बुधवार को जो भी व्यक्ति इस नियम का उल्लंघन करता पाया जायेगा, उसपर कानून कार्रवाई की जायेगी। डिप्टी डायरेक्टर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि दो अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रहेंगी। शराब बेचने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
This post has already been read 6679 times!