रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के जमुआ के नेता राजेन्द्र रजक अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये। रजक के साथ युवा नेता अचिंत सिन्हा भी भाजपा में शामिल हुए।
पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश ने सभी को माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और धन्यवाद ज्ञापन अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, दशरथ वर्मा आदि उपस्थित थे।
This post has already been read 6292 times!