रांची। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)के इंटरपोल ब्रांच में कार्यरत डीसीपी एनपी मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई के संयुक्त निदेशक प्रशासन एके भटनागर को सेवा से बर्खास्त करने का आग्रह किया है। मिश्रा ने पत्र में लिखा है कि भटनागर झारखंड में 14 लोगों के फर्जी मुठभेड़ मामले में संलिप्त है। सीबीआई इस मामले की अभी जांच कर रही है। भटनागर के सेवा में रहने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है और इससे संगठन की शाख पर आंच आ सकती है।
मामले को लेकर भटनागर से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। भटनागर झारखंड कैडर के 1989 बैच के आईपीएस हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस के कई बड़े पदों पर भटनागर रह चुके हैं। जनवरी 2019 में झारखंड कैडर के आईपीएस ने गृह मंत्रालय को अपनी अंचल संपति का ब्यौरा सौंपा था। इसमें सबसे अधिक अमीर अधिकारी भटनागर ही थे। यूनाइडेट नेशन में वह और उनकी पत्नी पोस्टेड थी।
संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में पोस्टिंग के दौरान उन्हें यूएस डॉलर में वेतन मिलता था। उन्होंने इस वेतन से नोएडा में 2.40 करोड़ और सेक्टर 44 में 2.25 करोड़ का फ्लैट खरीदा है। साथ ही नोएडा में ग्रीनवुड्स ऑफिसर्स वेलफेयर सोसायटी में भी 65 लाख के बाजार मूल्य के फ्लैट की बुकिंग की गई थी।
This post has already been read 8022 times!