कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोट तस्करी की बड़ी खेप को नाकाम करते हुए सियालदह स्टेशन के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम रणबीर उर्फ सेक्रेटरी (45), विकास (28) और सोनू सिंह (28) है। तीनों हरियाणा के रोहतक के निवासी हैं।
इनके पास से 3 लाख 58 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। इस बारे में एसटीएफ के उपायुक्त शुभंकर सिन्हा सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी।
जाली नोट

उन्होंने बताया कि गत 18 सितम्बर को राजू वी कांचीपुरम नाम के एक जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वह तमिलनाडु से कोलकाता आया था। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है उससे पूछताछ में इन तीनों के बारे में जानकारी मिली थी। जब ये लोग हरियाणा से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे उसके बाद से पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। जैसे ही ये सियालदह स्टेशन पर उतरे और स्टेशन के बाहर मौजूद बिग बाजार के पास गुरुवार सुबह 10:30 बजे के करीब पहुंचे, एसटीएफ की टीम नहीं ने इन्हें घेरकर धर दबोचा। इनकी तलाशी लेने पर उनके पास से ₹2000 के 179 जाली नोट बरामद हुए। इन्हें नजदीकी इंटाली थाने में ले जाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों ने बताया है कि ये लोग अंतर्राज्यीय नोट तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 489 बी व 489 सी के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
कोलकाता, 26 सितम्बर (हि.स.)। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जाली नोट तस्करी की बड़ी खेप को नाकाम करते हुए सियालदह स्टेशन के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम रणबीर उर्फ सेक्रेटरी (45), विकास (28) और सोनू सिंह (28) है। तीनों हरियाणा के रोहतक के निवासी हैं। इनके पास से 3 लाख 58 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं। इस बारे में एसटीएफ के उपायुक्त शुभंकर सिन्हा सरकार ने गुरुवार को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गत 18 सितम्बर को राजू वी कांचीपुरम नाम के एक जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया गया था। वह तमिलनाडु से कोलकाता आया था। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में है उससे पूछताछ में इन तीनों के बारे में जानकारी मिली थी। जब ये लोग हरियाणा से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे उसके बाद से पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी। जैसे ही ये सियालदह स्टेशन पर उतरे और स्टेशन के बाहर मौजूद बिग बाजार के पास गुरुवार सुबह 10:30 बजे के करीब पहुंचे, एसटीएफ की टीम नहीं ने इन्हें घेरकर धर दबोचा। इनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 2000 के 179 जाली नोट बरामद हुए। इन्हें नजदीकी इंटाली थाने में ले जाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों ने बताया है कि ये लोग अंतर्राज्यीय नोट तस्करी गिरोह के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 489 बी व 489 सी के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
This post has already been read 7554 times!