रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्र चिंतक और हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। पंडित जी की जयंती पर हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। हमारी सरकार उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि विकास की राह में खड़े अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नया झारखंड और नये भारत का निर्माण कर हम उनके सपने को साकार करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
This post has already been read 7977 times!