‘कहो ना … प्यार है’ जैसी फिल्में लंबे समय में एक बार बनती हैं और निस्संदेह ऋतिक रोशन जैसे सितारे सम्पूर्ण ज़िन्दगी में एक बार बनाये जाते हैं। रिलीज के इतने वर्षों बाद, आज भी पसंद की जाने वाली इस फिल्म को हाल ही में आईफा अवार्ड्स 2019 में ‘पिछले 20 वर्षों की सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ के रूप में सम्मानित किया गया है।
इस फिल्म के साथ अभिनेता ने डेब्यू किया था, जिसके साथ वह रातोंरात स्टार बन गए और लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक ख़ास जगह बनाने में सफ़ल रहे थे। आज तक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस तरह की दमदार शुरुआत नहीं देखी गई है।
ऋतिक रोशन एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें हमेशा अपनी भूमिकाओं, लुभावने डांस मूव्स और फिल्मों के उत्तम चयन के लिए सराहना मिलती आई है। अभिनेता को अपनी फिल्मों के लिए बेहद कड़ी मेहनत करने के लिए जाना जाता है, ये ही वजह है कि प्रशंसक अपने पसंदीदा सुपरस्टार पर प्यार की बरसात करने में दो कदम आगे रहते है!
अभी हाल ही में अभिनेता ने एक ऐसी भूमिका निभाई है, जिसके बारे में कई लोगों को संदेह था। हम उनकी हालिया रिलीज सुपर 30 में उनके किरदार आनंद कुमार की बात कर रहे है। यह फ़िल्म न केवल दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फ़िल्म का धमाल देखने मिला था।
अभिनेता की अविश्वसनीय सूची में अब एक ओर फ़िल्म का नाम जुड़ गया है। सुपर 30 की रिलीज के ठीक बाद उन्हें अपनी आगामी फिल्म “वॉर” के लिए एक कठिन ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरना था जिसमें वह एक मस्क्युलर पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे है। इस परिवर्तन को और अधिक सराहनीय बनाने के लिए यह तथ्य काफ़ी है कि उन्होंने ऐसा सिर्फ दो महीने की समयावधि में किया है।
बड़े पर्दे पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार की चमक को देखकर फैंस रोमांचित महसूस कर रहे हैं और इस बात से भी बेहद खुश हैं कि ऋतिक रोशन की पहली फिल्म को आईफा अवार्ड्स में सम्मानित किया गया है।
अभिनेता अब आगामी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म “वॉर” में टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर के साथ नज़र आएंगे जो 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
This post has already been read 6385 times!