‘साहो’ और ‘छिछोरे’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने छोड़ी अजय देवगन की फिल्म

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों सफलता के स्वाद एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर की दोनों फिल्में एक के बाद एक रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शारदार प्रदर्शन करती हुई नजर आई। ये दोनों फिल्में ‘साहो’ और ‘छिछोरे’ है। ‘साहो’ की बात करें तो, इस फिल्म में श्रद्धा कपूर साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ दिखाई दी थी। इस फिल्म ने अब तक 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। तो वहीँ ‘छिछोरे’ भी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आई। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए नजर आ रही है। ‘छिछोरे’ ने अब तक 110 करोड़ की कमाई की है। ‘साहो’ और ‘छिछोरे’ से रिलीज से पहले मेकर्स ने श्रद्धा कपूर को अजय देवगन और रणबीर कूपर की फिल्म के लिए अप्रोच किया था। ये फिल्म मेकर लव रंजन की थी। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो, श्रद्धा कपूर में लव रंजन की फिल्म का हिस्सा बनने के लिए साफ मना कर दिया है। लव रंजन की फिल्म छोड़ने के बाद श्रद्धा कपूर ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण करने के मन बना लिया है। खबर के अनुसार, श्रद्धा कपूर नितेश तिवारी की फिल्म में सीता की भूमिका अदा करती दिखाई देंगी। फिल्म में उनका किरदार बेहद अहम होगा। मिली जानकरी के अनुसार, नितेश तिवारी की ये फिल्म 600 करोड़ के बजट के साथ बनेगी। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी करेंगे। फिल्म रमायण के अलावा श्रद्धा कपूर के पास स्ट्रीट डांसर 3 डी भी है। इस फिल्म में वो वरुण धवन के अपोजिट है। ये फिल्म अगले साल 24 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी।

This post has already been read 6456 times!

Sharing this

Related posts