देवघर। देवघर के स्थानीय टॉवर चौक पर रविवार सुबह सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, डीसी नैंसी सहाय और नगर निगम आयुक्त अशोक प्रसाद सिंह के साथ निगम के सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे।
दुबे ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री की स्वछता योजना लगातार चलायी जा रही है। इसी कड़ी में देवघर नगर निगम के तहत आज हमलोग भी इस सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि देवघर नगर निगम को लगातार सफाई के लिए अवार्ड मिला है। बीते श्रावणी मेला में भी मन्दिर और आसपास की सफाई को लेकर निगम को अवार्ड मिला है। सांसद ने कहा कि किसी भी देश के विकास में स्वछता भी काफी मायने रखता है।
डीसी नैंसी सहाय ने कहा कि नगर निगम के साथ हमलोगों ने स्वछता को लेकर एक योजना बनायी है। समय-समय पर स्वछता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज सभी लोग जुटे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि इस स्वछता अभियान में वे भी आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और देवघर को देश के मानचित्र पर स्वछता के मिशन में ऊपर रखें।
This post has already been read 7476 times!