ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में वुमेन का पर्यायवाची बताया बिच

लंदन। ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में महिलाओं के अपमान का मामला सामने आया है। डिक्शनरी में वुमेन का पर्यायवाची बिच बताया गया है। अगर आप गूगल पर वुमेन की परिभाषा खोजेंगे तो एक उदाहरण में महिलाओं को मूर्ख (ड्राफ्ट) की संज्ञा दी गई है। इसके खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। 30,000 लोगों ने पिटीशन साइन कर अपमानजनक शब्द हटाने की मांग की है। मारिया बेट्रिश गियोवनार्डि की पिटीशन में बताया है कि ऑनलाइन ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में महिलाओं के लिए बिच, पिस, बैगेज, वेंच, फ्रैल, बर्ड जैसे अपमानजनक और लैंगिकवादी शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है। उन्‍होंने महिलाओं के लिए इस्‍तेमाल किए गए, ऐसे शब्‍दों को डिक्‍शनरी से हटाने की मांग की है। पिटीशनर गियोवनार्डि ने ‘द गार्जियन’ को दिए इंटरव्यू में बताया, महिलाओं के लिए ऐसे शब्‍द देखने के बाद जब उन्‍होंने ढूंढा कि क्‍या पुरुषों के लिए भी ऐसे ही अपमानजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया गया है, तो पता चला कि पुरुषों के लिए इतने भद्दे शब्‍दों का इस्‍तेमाल नहीं किया गया है। ऑनलाइन ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में पुरुषों के लिए सबसे अपमानजनक शब्‍द बोजो (मूर्ख) और गीजर (बुड्ढा) का इस्‍तेमाल किया गया है। यही नहीं, मेन शब्‍द की परिभाषा के लिए डिक्‍शनरी में 25 उदाहरण दिए गए हैं, जबकि वुमेन शब्‍द के लिए महज 5 उदाहरण से काम चला लिया गया है। मारिया का कहना है कि महिलाओं के लिए ऑक्‍सफोर्ड डिक्‍शनरी में दोयम दर्जे का व्‍यवहार किया गया है। ऑक्‍सफोर्ड यूनिवसिर्टी प्रेस जैसे प्रतिष्ठित संस्‍थान से इस तरह की बिलकुल उम्‍मीद नहीं की जा सकती और न ही यह स्‍वीकार्य है।. साथ ही यह भी चिंता की बात है कि किस तरह वे हमारी भाषा को प्रभावित कर नए नियम बना रहे हैं। मारिया ने जून, 2019 में पिटीशन के पक्ष में समर्थन जुटाने का अभियान शुरू किया था। अब सवाल यह उठता है कि क्‍या ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के लिए इन शब्‍दों और परिभाषाओं को डिक्‍शनरी से हटाना इतना ही आसान होगा? प्रेस को इन शब्‍दों और परिभाओं को हटाने के साथ ही किन्‍नर महिला और समलैंगिक महिला जैसे कई शब्‍द बढ़ाने भी होंगे। ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। हम लोगों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रिया को हमेशा प्रोत्‍साहित करते हैं।

This post has already been read 6905 times!

Sharing this

Related posts