महिला कांग्रेस के 36वां स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन

रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के 36वां स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया।

इस मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि माहिला कांग्रेस का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 15-16 सितम्बर 1983 को बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। जिसका उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था तथा धन्यवाद ज्ञापन राजीव गांधी द्वारा दिया गया था। जिसमें कांग्रेस के महिला प्रकोष्ठ को संवैधानिक रूप से मोर्चा संगठन में बदलने और इसे अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का नाम देने के लिए एक नए संविधान को मंजूरी दी गई।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर 1983 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अधीनस्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के साथ एक स्वतंत्र मोर्चा संगठन के रूप में काम करना शुरू कर दिया। महिला कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बाहरी मोर्चे के रूप में शुरू किया और मुख्य रूप से सामाजिक कार्यों में शामिल हुई। इस अवसर पर आस्था परवीन, सलमा परवीन, सीमा देवी, राधिका कुमारी, रेखा कुमारी आदि ने प्रदेश महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सभी को महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर दिलावर खान, गौरी मल्लिक, पिंकी सिंह, नीलम सहाय, संगीता टोप्पो, अनिता सिन्हा, पार्वती सिंह शामिल थी।

This post has already been read 7381 times!

Sharing this

Related posts