झारखंडः क्रांतिकारी पार्टी राज्य की सभी विस सीटों पर लड़ेगी चुनाव

रांची। झारखंड की क्रांतिकारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम रतन सिंह ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन हुए 19 वर्ष होने को हैं और इन वर्षों में राज्य में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो की सरकारें बनी, लेकिन झारखंड का विकास नहीं हो सका। ऐसे में राज्य की जनता अब विकल्प की तलाश में है। झारखंड क्रांतिकारी पार्टी जनता के लिए एक विकल्प है। उन्होंने कहा कि राज्य का जल, जंगल और जमीन को लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भय, भूख, भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे रोकने में सरकार असफल है। उन्होंने कहा कि यहां पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में सरकार को कदम उठाना चाहिए। सिंह ने कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जायेंगे। इसे लेकर पार्टी जल्द ही प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगी। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष दुबे, उपाध्यक्ष रंजन कुमार, प्रवक्ता रामजनम कुशवाहा आदि उपस्थित थे। 

This post has already been read 9395 times!

Sharing this

Related posts