युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रांचीरातू थाना क्षेत्र के तारूप पंचायत स्थित महुआ टोली  स्थित एक घर से मंगलवार को पुलिस ने फांसी के फंदे से झूलते युवक का शव बरामद किया है। युवक की शिनाख्त सुरेश मुंडा (20) के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि सुरेश सोमवार रात नौ बजे अपने घर से निकला था। देर रात सुरेश के घर नहीं लौटने पर उसकी मां ने छोटे बेटे उमेश मुंडा को इसकी जानकारी दी। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह किसी की मौत की खबर सुनकर मृतक का छोटा भाई पूर्वी तारूप स्थित रंथु मुंडा के घर पहुंचा तो अपने भाई को प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

This post has already been read 7566 times!

Sharing this

Related posts