मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया आज 39 वर्ष की हो गयीं हैं। केरल के कोच्चि में 27 अगस्त 1980 को जन्मी नेपा ने अपने अभिनय जीवन की शुरूआत रंगमच से की। वर्ष 2002 में नेहा ने फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया जिसमे वह प्रथम चुनी गयीं। नेहा ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म कयामत से की। इस फिल्म में नेहा के अपोजिट अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। यह फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी।
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म जूली नेहा धूपिया के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मो में शुमार की जाती है। इस फिल्म में नेहा ने सेक्स वर्कर की भूमिका निभायी थी। फिल्म मे अपने दमदार अभिनय से उन्होंने न सिर्फ दर्शको बल्कि समीक्षको का भी दिल जीत लिया। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म शीशा में नेहा ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नेहा के करियर की अन्य उल्लेखनीय फिल्मों में कुछ हैं..क्या कूल है हम, गरम मसाला, चुप चुप के, एक चालीस की लास्ट लोकल, सिंह इज किंग, दे दना दन, दस कहानियां.एक्शन रिप्ले और फंस गये रे ओबामा आदि।
This post has already been read 13309 times!