कांवरियों को लगा करंट, छह घायल

देवघर। देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भादो मेला में रविवार को यहां आए छह कांवरिए करंट लगने से घायल हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन के मुताबिक सभी कांवरियों की हालत खतरे से बाहर है। 

बताया जाता है कि तिवारी चौक के समीप कांवरिया अपनी बारी के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान अचानक लोहे की पाइप की बेरिकेडिंग में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर छह कांवरिए गम्भीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में चार महिला और दो पुरुष सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायल कांवरिए जमुई जिला के सोनो के निवासी हैं।

उनके साथ आये कांवरियों की मानें तो करेंट के चपेट में 11-12 लोग घायल हो गए हैं। जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। भादो मेला को लेकर लगातार कांवरियों का आगमन हो रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त नैंसी सहाय ने अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर को जांच का आदेश दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सदर अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर हैं।

This post has already been read 8031 times!

Sharing this

Related posts