रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जेटली के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। आज हमारी पार्टी ने अपने परिवार के एक अभिन्न सदस्य को और देश ने अपना एक प्रखर नेता खो दिया। उन्होंने कहा कि जेटली के विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उनकी शानदार भाषण शैली पक्ष और विपक्ष दोनों को मुग्ध करने की क्षमता रखती थी। देश के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। दास ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करेे।
This post has already been read 13109 times!