हजारीबाग । झारखंड में उग्रवाद प्रभावित जिले के चैपारण थाना क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह पुलिस और प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादियों के दस्ते के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी मारा गया। उसके पास से एक इंसास रायफल बरामद की गई है।
एसपी मयूर पटेल कन्हैया लाल ने बताया कि दनुआ जंगल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान नक्सली दस्ते ने पुलिस दल पर गोलियां चलायी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई में भाकपा माओवादी का एक सदस्य मारा गया। एसपी ने बताया कि मारे गये माओवादी की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक इंसास रायफल बरामद की गयी है। पुलिस का सर्च अभियान जारी है।
This post has already been read 8521 times!