धनबाद । धनबाद अखिल भारतीय कायस्थ महासभा धनबाद की ओर से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर ओरेंटियल पब्लिक स्कूल बरमसीया के संयुक्त प्रयास से लगाया गया। मुख्य अतिथि धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शिविर का उद्धघाटन किया। इसमें एएसजी अस्पताल ने कई आधुनिक मशीनों से लोगों की आंखों की जांच की।इस अवसर पर विधयाक राज सिन्हा ने कहा कि महासभा का यह कार्य काफी प्रसंसनीय है। इस तरह के प्रयास होते रहने चाहिए।
आज के शिविर में 130 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई। आज के नेत्र जांच शिविर में मुख्य रूप से एनके कर्ण, जितेंद्र कुमार सिन्हा, उपेंद्र कुमार वर्मा, विजय सिन्हा, पंकज सिन्हा, अमित, मानव मोहन सिन्हा, चंद्रभूषण सिन्हा, राजू श्रीवास्तव, विकास सिन्हा, एसके सिन्हा समेत विद्यालय के सभी शिक्षक गण और आम लोग शामिल थे।
This post has already been read 6097 times!