फरार अपराधी हारिश अंसारी गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने अपराध के कई मामलों में फरार हारिश अंसारी उर्फ जहूर अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी इटकी थाना क्षेत्र के मोरो गांव से हुई है। बेड़ो डीएसपी संजय कुमार ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि 22 मामलों का आरोपी हारिश अंसारी अपने गांव आया हुआ है। इसी आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हारिश अंसारी के खिलाफ धुर्वा, कर्रा, नगड़ी, बेड़ो, बुढ़मू, सदर मेसरा, मांडर, कुड़ू, इटकी, खलारी सहित अन्य थाना क्षेत्र में 22 मामले दर्ज हैं। वह विगत कई दिनों से फरार चल रहा था।

This post has already been read 8757 times!

Sharing this

Related posts