कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं झाविमो महासचिव बंधु तिर्की

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के महासचिव बंधु तिर्की कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस माह के अंत तक वह कांग्रेस में शामिल हो जायेंगे। हालांकि अभीतक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि बीते लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्षी गठबंधन में शामिल झाविमो महासचिव बंधु तिर्की ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की थी। उसी समय से कयास लगाया जा रहा है कि बंधु तिर्की कांग्रेस में शामिल होंगे। बताया जाता है कि जुलाई माह के अंत तक कांग्रेस भवन में आयोजित मिलन समारोह में वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के कोषाध्यक्ष केके पोद्दार, प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

This post has already been read 7352 times!

Sharing this

Related posts