रांची। भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को गति मिल रही है। आज भारत विश्व में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है।
सिंह रविवार को सदस्यता अभियान के अंतर्गत रांची जिला के तुपुदाना के डुमरी गांव में सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने के बाद बोल रहे थे। इस मौके पर लाल कृष्णानाथ शाहदेव, मुन्ना मुंडा सहित 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश की आम जनता भी यह महसूस कर रही है कि शासन में उसकी सीधी सहभागिता है। केंद्र में भाजपा की जो सरकार बनी है, उसमें बुद्धिजीवी, कामगार, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान – सभी वर्ग के लोगों ने भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने कहा की भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है और यहां साधारण कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर जाते है इसलिए सदस्यता अभियान को भरपूर समर्थन मिल रहा है। सदस्यता कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव आदि उपस्थित थे।
This post has already been read 8016 times!