राज्य की 81 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी झामसि : कैप्टन सुधीर सिन्हा

रांची। झारखंड महिला सियासत (झामसि) राज्य की कुल 81 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में झामसि के अध्यक्ष कैप्टन सुधीर सिन्हा ने कहा कि पार्टी राज्य में महिला सरकार की मुहिम चला रही है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य की महिलाओं को उनका हक और अधिकार मिल सके। सिन्हा ने कहा कि राज्य बने 19 साल हो गये लेकिन महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। जिस कारण यहां महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही हैं। साथ ही यहां से काफी संख्या में महिलाएं पलायन भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जबतक महिलाओं का विकास नहीं होगा, राज्य का विकास नहीं हो सकता। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए। लेकिन अभी 10 प्रतिशत ही महिलाओं की भागीदारी है। प्रेसवार्ता में डॉ.आशा देवी, कुलदीप कुमार, उर्मिला यादव, सुशीला देवी, शंकर ठाकुर आदि उपस्थित थे।

This post has already been read 6118 times!

Sharing this

Related posts