परिवार की परिधि से बाहर नहीं निकल पा रही है कांग्रेस: प्रकाश जावड़ेकर

मुंबई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुंबई में शनिवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवार की परिधि से बाहर नहीं निकल पा रही है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी में देश को दिशा देने की क्षमता नहीं रह गई है। इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिए काम कर रही है।

इसलिए कांग्रेस पार्टी से लोग बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रहे हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा में जब अन्य पक्ष के लोग आ रहे हैं, तो भाजपा अपना दरवाजा बंद नहीं कर सकती हैं। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा में यही अंतर है कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है और भाजपा देश के लिए। जावड़ेकर ने कहा लोकसभा चुनाव के समय राजस्थान में एक महिला ने उनसे कहा कि वह इस बार नरेंद्र मोदी को वोट करने वाली है।

उन्होंने कहा कि मतलब साफ है, जनता को मध्यम परिवार से आए नरेंद्र मोदी अपने लगते हैं। इसी वजह से जनता नरेंद्र मोदी को पसंद कर रही है और अब अन्य दलों के नेता भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करना चाहते हैं। भाजपा में सभी को उनकी क्षमता के हिसाब से अवसर मिलता है। जावड़ेकर ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में बढ़त मिली थी, उस बढ़त को भी कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में बचा नहीं सकी है। लोकसभा चुनाव में मिली पराजय से तो कांग्रेस की स्थिति और भी बदतर हो गई है। कांग्रेस पार्टी में कोई भी दिशा दिखाने वाला नहीं बचा है। इसी वजह से कांग्रेस पार्टी में पलायन की स्थिति बनी हुई है। 

This post has already been read 7797 times!

Sharing this

Related posts