रांची पहुंचने पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को रांची पहुंचेे। यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर पारंपरिक तरीके से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, विधायक अनंत ओझा सहित कई नेता शामिल थे। नड्डा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक करेंगे। इस साथ वह प्रदेश पदाधिकारियों, प्रमंडल, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, जिला सदस्यता प्रभारी एवम् सह सदस्यता प्रभारी के साथ भी बैठक करेंगे। इसके अलावा वह कार्निवल बैंक्वेट हॉल, हरमू बाईपास में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। नड्डा दो दिन के प्रवास पर रांची रहेंगे।

This post has already been read 7150 times!

Sharing this

Related posts