राजेश्वरी बी दुमका और अमित कुमार धनबाद के डीसी बने

रांची | राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई जिलों के उपायुक्तों का स्थानांतरण किया। इनमें धनबाद, जमशेदपुर, दुमका

रांची | राज्य सरकार ने शुक्रवार को कई जिलों के उपायुक्तों का स्थानांतरण किया। इनमें धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, साहेबगंज व सरायकेला-खरसांवा के डीसी का स्थानांतरण किया गया है। धनबाद के डीसी ए डोडे को सरायकेला-खरसावां भेजा गया है। वहीं जमशेदपुर के डीसी अमित कुमार धनबाद के डीसी होंगे।

दुमका के डीसी मुकेश कुमार को निदेशक उद्योग के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि रामगढ़ की डीसी राजेश्वरी बी. को दुमका भेजा गया है। साहेबगंज के डीसी संदीप सिंह रामगढ़ के नए डीसी होंगे। वहीं निदेशक सर्ड राजीव रंजन साहेबगंज के डीसी होंगे। हजारीबाग के डीसी रविशंकर शुक्ला को जमशेदपुर का उपायुक्त बनाया गया है। कृषि निदेशक घोलप रमेश गोरख कोडरमा के डीसी होंगे। लातेहार के डीसी राजीव कुमार को सीईओ आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी बनाया गया है, वहीं खान निदेशक जिशान कमर को लातेहार का डीसी नियुक्त किया गया है। निदेशक एड़्स कंट्रोल मृत्युंजय कुमार वर्णवाल को निदेशक प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 14 आईपीएस अफसरों की तबादला किया गया है।

This post has already been read 8650 times!

Sharing this

Related posts