उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल : प्रियंका वाड्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल साबित हो रही है। प्रियंका ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही हैं मगर उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?

प्रियंका ने कहा कि योगी राज में अपराध चरम पर है और सरकार इसे रोक नहीं पा रही है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में हुई घटना का जिक्र किया जिसमें एक युवक को हाल ही में किसी ने गोली मार दी थी। उन्होंने बागपत में एक फैक्ट्री मालिक की गोलियों से भूनकर हत्या का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश की जेल में भी अपराधी खुलेआम पिस्तौल दिखा रहे हैं और पुलिस मामले पर लीपातोती कर रही है।

This post has already been read 6602 times!

Sharing this

Related posts