झामुमो के पश्चिम सिंहभूम जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो पद से निलंबित

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पार्टी के पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर महतो को तत्काल प्रभाव से पार्टी के जिलाध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है। झामुमो के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर महतो पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को आगे बढ़ाने का आरोप है। इसके लिए 27 जून को स्थानीय प्रशासन ने महतो को गिरफ्तार किया है। इस मामले को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। पाण्डेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद से निलंबित किया है। साथ ही उक्त घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेेटी बनाई गई है। जांच कमेेटी को एक सप्ताह में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

This post has already been read 5815 times!

Sharing this

Related posts