रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना स्थापना दिवस पांच जुलाई को राजधानी रांची में धुर्वा स्थित पार्टी कार्यालय में मनाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यह जानकारी राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राजद का स्थापना दिवस राज्य के प्रत्येक जिले में न मनाकर राज्यस्तर पर मनाया जाएगा। सिंह ने बताया कि इस वर्ष राजद का स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया जाएगा। सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष और सभी विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष सहित अन्य नेता शामिल होंगे।
This post has already been read 7061 times!