झारखंड के निर्भया कांड में सीबीआई ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रांची । राजधानी रांची के चर्चित और झारखंड की निर्भया कांड का खुलासा सीबीआई ने कर दिया है। इसके आरोपी राहुल रॉय को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सीबीआई कोर्ट ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घटना 16 दिसंबर 2016 की है। बूटी बस्ती में रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा को दुष्कर्म कर बेरहमी से जला दिया गया था। राज्य पुलिस की एजेंसियों की नाकामी के बाद मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गयी थी।

घटना के बाद पूरी रांची आक्रोश हो गई थी। लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे थे। छात्र छात्राएं सड़क पर उतर आए थे। पुलिस की नाकामी से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही गया। कई महिला संगठन ने भी सड़क पर उतर कर विरोध कर रही थी। पुलिस की नाकामी से सरकार भी सकते थी। इस बात को लेकर कई मंचों पर सरकार को भी फजीहत झेलनी पड़ी थी।

This post has already been read 7879 times!

Sharing this

Related posts