रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड मंत्रालय में सोमवार को नक्सलवाद पर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यमंत्री दास ने कहा कि राज्य से नक्सलवाद समाप्त करने में की दिशा में पिछले साढ़े चार साल में उल्लेखनीय काम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है।
केंद्र सरकार के सहयोग, राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य के कारण यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार करते हुए इसे राज्य से पूरी तरह से समाप्त करना है।
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी कमल नयन चौबे, एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी अभियान आशीष बत्रा, डीआईजी साकेत कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।
This post has already been read 7459 times!