पलामू : जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत के नगड़ी गांव निवासी 50 वर्षीय कलावती कुवंर को स्कूल परिसर में ही हत्या कर दी गई। मृतका कलावती कुवंर का शव गांव के ही राजकीयकृत उमवि के किचेन शेड के भवन में पाया गया। मृतिका कलावती कुवंर नगड़ी राजकीयकृत उमवि में रसोइया के रूप में कार्यरत थी।
कलावती कुवंर का शव स्कूल परिसर में होने की खबर सुन गांव के लोगों की भीड़ इक्कठा हो गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पांकी थाना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पंहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। मृतका के शरीर पर गहरे जख्म का निसान है। एक आंख फोड़ा हुआ है। मृतका के आंख देखने से लगता है कि सुआ से आंख फोड़ा गया है। मृतका कलावती कुवंर के पुत्र अजय भुइयां ने बताया कि उनके मां पिछले पांच – छह साल से गांव के स्कूल राजकीयकृत उमवि में रसोईया के पद पर कार्यरत थी।
शनिवार को देर शाम तक उसे घर नहीं आने पर परिजन उसे खोजबीन शुरू किया। इस दौरान राजकीयकृत उमवि के किचेन शेड ( जंहा मध्याह्न भोजन बनता है) के भवन के अंदर उसे मृत पाया गया। मृतका के एक आंख फोड़ा हुआ है। जबकी शरीर के अन्य जगहों पर गहरे जख्म का निशान है। जिससे लगता है कि उसे हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
वही परिजनों ने भी किसी पर संदेह नहीं जताया है। वही मृतका के बहु कविता देवी ने बताया कि वे ग्लास लेकर स्कूल से तेल लाने की बात कह शाम को घर से निकले थे। देर रात तक नहीं लौटने पर जब परिजन स्कूल पंहुचे तो देखा की स्कूल के किचेन शेड भवन का ताला बरामदा में गिरा है। वही अंदर कलावती कुवंर का शव पड़ा है। बताया जाता है कि मृतिका के पास ही स्कूल के किचेन शेड भवन का चाबी रहता था। वही पांकी थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। मृतिका के परिजन किसी पर शक नहीं जताया है।
: सूत्रों के माने तो रसोईया कलावती कुवंर के हत्या के कारण अंधविश्वास या पारवारिक विवाद हो सकता है। घटना स्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया कि कुछ माह पूर्व गांव में अंधविश्वास को लेकर बैठक हुआ था।
वही कुछ ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पहले सात रसोईया थे। बाद में चार रसोईया को हटा दिया गया। रसोईया को लेकर भी विवाद हुआ था। तीन दिन पूर्व बीड़ी पत्ता के कार्य कर रहे कुछ लोग रसोईया कलावती कुवंर से बिड़ी पत्ता स्कूल में रखने के लिए चाबी को लेकर तू तू मै मै हुआ था। हालांकि हत्या के मुख्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिसिया जांच में ही हत्या के कारणों का पता चल सकता है। देखना होगा कि पुलिस हत्यारों को कब तक पकड़ लेंगी।
This post has already been read 8149 times!