गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 3 लोगों की मौत

रांची। झारखंड के लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली गांव में शुक्रवार की रात आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने का कारण रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव होना बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भंडरा थाना क्षेत्र के टोटो छापर टोली बस्ती का वाकया है। यहीं के निवासी सुलेश्वर उरांव के घर शुक्रवार की रात रसोई गैस सिलेंडर लीक करने से आग लग गई। रामचंद्र उरांव, उनकी तीन साल की बेटी आरूही कुमारी और पत्नी बिरसमुनी उरांव आग से बुरी तरह झुलस गए। बच्ची की मौके पर पही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी को लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया। दोनों 80 फीसदी जल चुके थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफ़र कर दिया गया, लेकिन रांची ले जाने के दौरान ही बिरसमुनी उरांव ने दम तोड़ दिया। जबकि रामचंद्र उरांव की इलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई।

This post has already been read 7907 times!

Sharing this

Related posts