रांची। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने कई थाना प्रभारियों का तबादला करने के आदेश जारी किया है। गोंदा थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर सपन कुमार महथा के जगह पर सुमन कुमार सिन्हा और डोरंडा थाना में पदस्थापित इंस्पेक्टर रमेश कुमार सिंह के जगह पर अनिल कर्ण को नये थाना प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। गुरुवार को देर शाम जारी संबंधित सूची जारी कर संबंधित सभी को अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार एसएसपी ने अपने आदेश में दयानंद कुमार को पुलिस केंद्र से यातायात थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर, राजीव कुमार सिंह को पुलिस केंद्र, रांची से सोनाहातु अंचल, संतोष कुमार को साइबर सेल से थाना प्रभारी टाटीसिल्वे, रमेश कुमार सिंह को थाना प्रभारी डोरंडा से अभियोजन कोषांग, अनिल कर्ण को अभियोजन कोषांग से थाना प्रभारी डोरंडा, राजेंद्र रजक को थाना प्रभारी, चान्हो से कअनि सुखदेवनगर थाना और दिलेश्वर कुमार को कअनि सुखदेवनगर थाना से थाना प्रभारी, चान्हो बनाया गया है।
This post has already been read 9074 times!