खूंटी। आजसू पार्टी के खूंटी जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने कहा कि खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा को प्रधानमंत्री ने जनजातीय विकास विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाकर खूंटी के लोगों को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा खुद आदिवासी हैं और उन्होंने आदिवासियों के दर्द को काफी निकट से देखा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अर्जुन मुंडा तीन बार राज्य के मुखिया रह चुके हैं। इसलिए उन्हें राज्य की समस्याओं और जरूरतों की पूरी जानकारी है। उसलिए यहां के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। आजसू के जिलाध्यक्ष दिनेश साहू, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा मुंडू, जयकांत कुमार कश्यप, धनेश्वर ओहदार, वीरेंद्र गोप, सुजीत कुमार, दयानंद कश्यप, दुबराज साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रविवार को अर्जुन मुंडा से मिलकर केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर उन्हें बधाई दी।
This post has already been read 8672 times!